Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Uttarakhand: जमीन छोड़ शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़ा बाघ

कहते हैं जंगल का राजा जब अपनी चाल बदलता है, तो इतिहास बन जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के रामनगर से भी सामने आया है। क्या आपने कभी कल्पना की है कि जमीन पर राज करने वाला 'बाघ' अचानक आसमान की ऊंचाइयों की ओर कदम बढ़ा दे? जिम कॉर्बेट के जंगल से आज एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसने वैज्ञानिकों और पर्यटकों, दोनों के होश उड़ा दिए हैं। बाघ अक्सर झाड़ियों और ऊंचे घासों में छिपा मिलता है, लेकिन इस बार शिकार की तलाश में बाघ साल के एक विशालकाय पेड़ की चोटी पर जा बैठे। उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट का ये नजारा हर किसी के लिए लिए बेहद ही चौंकाने वाला था। सोशल मीडिया पर भी बाघ का ये कारनामा खूब वायरल हो रहा है।