Breaking News

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम     |   सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए     |   स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत     |   उपचुनाव: 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32%, रेजीनगर में 56.43% मतदान     |   दिल्ली: आकाशवाणी भवन के बाहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है     |  

लाल किले के साथ दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, स्पीकर को भेजे गए ई-मेल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से मंगलवार को बजट पेश किए जाने से कुछ घंटे पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुबह सात बजकर 28 मिनट पर विधानसभा को बम की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ और इसके बाद सुबह सात बजकर 49 मिनट पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को भी एक ईमेल भेजा गया। बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और उन्होंने तलाश शुरू की।

पुलिस ने बताया, ‘‘हमने परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।’’ ईमेल में कथित तौर पर उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत कई उच्च पदस्थ गणमान्य हस्तियों का जिक्र था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है, साथ ही गहन तलाशी अभियान जारी है।