नेपाल में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को पशुपतिनाथ मंदिर और देशभर के अन्य शिव मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।बागमती नदी के तट पर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के सभी चारों कपाटों को देर रात दो बजे से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इस वर्ष मंदिर में लगभग आठ लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है जिनमें से 30 प्रतिशत भारतीय हैं। पिछले वर्ष इस अवसर पर पशुपति क्षेत्र में दस लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे।
पशुपतिनाथ के साथ-साथ लोग घाटी के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों जैसे गोकर्णेश्वर और माखन महादेव में भी दर्शन कर रहे हैं। राजधानी के बाहर स्थित शिव मंदिरों में भी प्रार्थना करने वालों का तांता लगा रहा। शिवरात्रि का अर्थ ज्ञान का प्रकाश है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर जीवन को आलोकित करता है। पशुपतिनाथ मंदिर में प्रार्थना के लिए सैकड़ों नागा बाबाओं सहित लगभग 4,500 साधु काठमांडू पहुंचे हैं।
नेपाल में महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
You may also like
भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश, लोगों को मिली राहत.
भारतीय सर्जन ने चीन से की हैदराबाद के अस्पताल में सर्जरी, रोबोटिक टेली-सर्जनी की शानदार मिसाल.
भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI कर रहा बड़ी तैयारी.
कप्तान शुभमन गिल के 104 रनों की बदौलत RR को हराकर जीटी फाइनल में पहुंची.