Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

ताजमहल या तेजोमहालय… क्या अंदर हो सकेगी पूजा

उत्तर प्रदेश के आगरा से ताजमहल एक बार फिर चर्चाओं में हैं. यहां योगी यूथ ब्रिगेड धर्म रक्षा ट्रस्ट की ओर से शिवरात्रि के मौके पर पूजा करने की अनुमति मांग कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. ट्रस्ट के अध्यक्ष के मुताबिक, ताजमहल 12 वीं शताब्दी में बना था, जिसे तेजोमहालय कहा जाता था. वहीं याचिका दायर करने वाले वकील ने भी कहा कि यहां हिंदू मंदिर होने के कई साक्ष्य मिले हैं. मामले पर कोर्ट में 14 मार्च को बहस चली थी लेकिन फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. आज यह फैसला आने की संभावना है.