Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद उमड़ा हैरान करने वाला श्रद्धालुओं का जनसैलाब

अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट का अनुमान है कि 22 जनवरी को नए मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से अब तक एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। टूरिज्म डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक रोजाना एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु राम लला के दर्शन के लिए आयोध्या आते हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से मंदिरों का ये शहर भारत की 'आध्यात्मिक राजधानी' बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि अयोध्या में लगातार आ रहे सैलानी यहां की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत हैं। इसे जारी रखने के लिए अधिकारी लगातार योजनाएं बना रहे हैं, ताकि यहां आने वालों को कोई परेशानी न हो।