Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

श्रीनगर में कड़ाके की ठंड, तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर की मशहूर डल झील घने कोहरे के बीच गुम हुई दिखती है। शहर की सड़कों के किनारे लोगों को अलाव तापते देखा जा सकता है। श्रीनगर में इन दिनों पारा सामान्य से काफी नीचे रहता है। शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
श्रीनगर के लोगों के लिए बेहद सर्द मौसम की शुरुआत वक्त से पहले हो गई है। कश्मीर घाटी में सर्दियों के सबसे कठोर 40 दिन के दौर चिल्लई कलां की शुरुआत 21 दिसंबर से होनी है।

कई लोगों का कहना है कि मौजूदा वक्त में तापमान के शून्य से काफी नीचे पहुंचने का असर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ा है। मौसम विभाग ने छह और सात दिसंबर को कश्मीर घाटी में मौसम खुश्क रहने का अनुमान जताया है। उसके मुताबिक आठ दिसंबर को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।