Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

बर्फबारी से शिमला में बढ़ी ठंड, अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण राज्य के बड़े हिस्से में तापमान में भारी गिरावट आई है। शिमला में मौसम में आए अचानक बदलाव से स्थानीय लोग और सैलानी सभी हैरान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मजबूत पश्चिमी विक्षोभ राज्य को प्रभावित करेगा। अगले दो दिनों तक सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। वहीं, कांगड़ा और चंबा में भारी बारिश और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी हो सकती है।