Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य सरकार ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ नाम से एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों की तलाश कर रही है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने साफ किया कि यह अभियान तब तक चलेगा, जब तक राज्य से अपराध पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता।

सीएम धामी ने बताया कि इस अभियान के तहत गैंगस्टर, संगठित अपराध में शामिल लोगों और पेशेवर अपराधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और उन्हें पकड़ा जा रहा है। छात्रों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि देहरादून में देश-विदेश से बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने आते हैं। ऐसे में सभी हॉस्टलों की जांच की जा रही है और संचालकों को सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। पुलिस रात में गश्त बढ़ा रही है और हर व्यक्ति के पुराने रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। सीएम धामी ने जोर देकर कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और राज्य को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।