Breaking News

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम     |   सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए     |   स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत     |   उपचुनाव: 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32%, रेजीनगर में 56.43% मतदान     |   दिल्ली: आकाशवाणी भवन के बाहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है     |  

वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, CM योगी ने बच्चों को बांटी शैक्षणिक किट

वाराणसी में नए शैक्षणिक सत्र के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत की। इसका शुभारंभ शिवपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय से किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को बैग, किताबें, कॉपियां और पेंसिल सहित शैक्षणिक किट वितरित की।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य मकसद प्रदेश में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, ज्यादा से ज्यादा बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना और उन्हें बेहतर शिक्षा से जोड़ना है।