Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने दिए 21 करोड़ रुपये, CM हिमंत ने जताया आभार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी हमेशा मुश्किल समय में असम के लोगों के साथ खड़ी रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी रिलायंस फाउंडेशन ने लोगों की मदद की थी।

हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि नीता अंबानी ने एक बार फिर असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 21 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इसके साथ ही रिलायंस फाउंडेशन की टीमें जमीन पर रहकर लोगों को खाना, स्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन आश्रय और पशुओं की देखभाल जैसी मदद दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन का असम के लोगों की मदद के लिए आभार जताया। ऊपरी असम में आई भीषण बाढ़ के बाद रिलायंस फाउंडेशन ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत अभियान शुरू किया है। फाउंडेशन की टीमों ने जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों से बातचीत कर जरूरतों का जायजा लेने के बाद राहत कार्य शुरू किया। राहत अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन और पोषण, आपातकालीन आश्रय और पशुओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। 31 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार, असम के पांच जिलों में 1.92 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।