Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

15 जुलाई से 15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा लाल किला, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू

लाल किला में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समारोह के मद्देनजर लाल किले में सुरक्षा व्यवस्था, सुंदरीकरण, मरम्मत कार्य, मंच निर्माण और अन्य तैयारियां तेज हैं। तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एक माह के लिए लाल किला में आम पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने जारी सूचना में बताया कि 15 जुलाई से 15 अगस्त तक लाल किला आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। एएसआइ ने ये फैसला सुरक्षा व्यवस्था और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लिया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न होने के बाद 15 अगस्त को दोपहर बाद यह प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। 

हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं, जिसके लिए पहले से ही अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा एजेंसियों के नियंत्रण में रखा जाता है। हर साल की तरह इस बार भी पूरे परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही तैयारियों के मद्देनजर लाल किले में आम पर्यटकों के आवाजाही पर रोक लगाया जा रहा है।