Breaking News

पीएम मोदी बोले- नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, वो किसी भी तरह के बंधनों में नहीं रहे     |   राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप     |   नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा फैसला     |   एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस     |   मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के सामने विनायक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |  

रामदेव का कंगना रनौत पर पलटवार- ‘ऐसे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता’

योग गुरु स्वामी रामदेव ने BJP सांसद कंगना रनौत के साथ चल रहे विवाद को ज्यादा तूल देने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते और अब इस पर कोई और टिप्पणी नहीं करेंगे। रामदेव ने कहा, “मैं इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। देश जानता है कि स्वामी रामदेव कौन हैं और मेरा क्या योगदान है। इसलिए मैं ऐसे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।”

रामदेव और कंगना रनौत के बीच यह विवाद कंगना की Gen Z और युवा प्रदर्शनकारियों को लेकर की गई टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था। कंगना ने Gen Z को “Generation Gutter” कहा था, जिसके बाद कई लोगों ने उनकी आलोचना की। इसके बाद रामदेव ने भी कंगना की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए युवा पीढ़ी को लेकर उनके विचारों की आलोचना की थी। इस पर कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए रामदेव को जवाब दिया और उनकी ओर से उनके निजी जीवन और चरित्र को लेकर की गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताई।

कंगना ने आरोप लगाया था कि रामदेव ने उनके निजी जीवन और युवावस्था पर टिप्पणी करके अपनी सीमा पार की है। विवाद के अलावा स्वामी रामदेव ने ‘वंदे मातरम्’ और भारत माता को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत माता उनके लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र हैं। रामदेव ने कहा कि भारत माता को वे दुर्गा और लक्ष्मी के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता उनके लिए ज्ञान, आस्था, मंदिर, पूजा, कर्तव्य और जीवन का उद्देश्य हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग ‘वंदे मातरम्’ में देवी-देवताओं या मंदिरों के संदर्भ को लेकर सवाल उठाते हैं, उन्हें भारतीय संस्कृति और संस्कृत के अर्थ को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है। स्वामी रामदेव ने देश में लगातार सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, कृषि और लोकतंत्र से जुड़े क्षेत्रों में अभी और काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सरकार इन क्षेत्रों में काम कर रही है और आने वाले समय में भी सुधार जारी रहना चाहिए। रामदेव ने प्रदर्शन को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ लोग देश में कुछ भी अच्छा नहीं होने की बात करते हैं और यहां तक कि छोटे बच्चों को भी प्रदर्शन में शामिल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों से पुलिस थानों और अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव करने और सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए कहा जा रहा है।