भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मानसून हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आगे बढ़ चुका है और इसके एक-दो दिन में राज्य के बाकी हिस्सों में भी पहुंचने का अनुमान है। शिमला मौसम कार्यालय ने मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बुधवार से कई जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। पूरे राज्य में तापमान मौसमी औसत से दो से चार डिग्री नीचे चला गया है।
मौसम विभाग ने 28 और 29 जून के आसपास हिमाचल प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में मामूली गिरावट का अनुमान लगाया है। आईएमडी के मुताबिक देश के ज्यादातर हिस्सों में भले ही सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान हो लेकिन हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शायद ऐसा नजारा न दिखे।
हिमाचल में बारिश का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार
You may also like
मई 2026 में सामान्य से ज्यादा बारिश के आसार, कुछ इलाकों में हीटवेव का खतरा: IMD.
जबलपुर हादसे में पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप, कहा-"अलर्ट के बावजूद....
अप्रैल में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 31 प्रतिशत बढ़ी, यूनिट्स बढ़कर 113164 हुई.
जम्मू में पुल का हिस्सा गिरा, मलबे में दबे मजदूर, रेस्क्यू जारी.