Breaking News

डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कर्नाटक पहुंचे केरल के सीेएम वीडी सतीशन     |   पुलिस ने सुलझाई प्रयागराज हत्याकांड की गुत्थी, आरोपी सनी गुप्ता गिरफ्तार     |   मालवीय नगर अग्निकांड पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने जताया दुख     |   दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 20     |   दिल्ली: मालवीय नगर एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत     |  

J-K: घाटी में गणपति महोत्सव की तैयारियां, पुणे से लाई जा रही हैं मूर्तियां

कश्मीर की खूबबसूरत वादियां लगातार दूसरे साल "गणपति बप्पा मोरया" से गूंजेंगी। पिछले साल की तुलना में इस साल घाटी में ज्यादा जगहों पर गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस साल गणेशोत्सव श्रीनगर, अनंतनाग और कुपवाड़ा में मनाया जा रहा है। कश्मीर में गणेशोत्सव के प्रसार में  महाराष्ट्र में पुणे के प्रमुख गणेश मंडलों की भूमिका अहम है।

पिछले साल, भाऊसाहेब रंगारी गणेश मंडल के ट्रस्टी, पुनित बालन की कोशिशों से कसबा गणपति की नकल घाटी में भेजी गई थी। इसे श्रीनगर के लाल चौक में गणपतियार मंदिर में डेढ़ दिन तक रखा गया था।

इस साल भव्य समारोह में ढोल की थाप के बीच, पुणे की तीन मशहूर गणपतियों की नकल कश्मीरी पंडितों को दी गई है। वे पुणे से मूर्तियां लेकर कश्मीर जा रहे हैं। इन मूर्तियों को गणेश चतुर्थी के दिन- सात सितंबर को स्थापित किया जाएगा।