Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी: तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दुनिया और प्रौद्योगिकी तेजी से बदल रही है, ऐसे में वही लोग आगे बढ़ेंगे जो लगातार सीखते रहेंगे। मोदी ने छात्रों से अपनी जिज्ञासा बनाए रखने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिनमें नए समाधान खोजने का साहस होता है, उनके लिए चुनौतियां ही अवसर बन जाती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज दुनिया तेजी से बदल रही है। कोई नहीं कह सकता कि 20-30 साल बाद क्या होगा। जिंदगी में अपनी जिज्ञासा बनाए रखें... सीखने की इच्छा को जिंदा रखें। जो सीखते हैं, वही जीतते हैं।’’ उन्होंने कहा कि जो लोग नयी स्थितियों और चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं, वे चुनौतियों को अवसरों में बदल देते हैं और यही बात आपने आईआईटी दिल्ली में सीखी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आज देश में हमारे युवाओं के लिए नए-नए क्षेत्र उभर रहे हैं।’’ पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में शक्ति का संतुलन हर पल बदल रहा है और इसके पीछे सबसे बड़ी ताकत प्रौद्योगिकी की गति है।
पीएम मोदी ने कहा कि आईआईटी दिल्ली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी कुछ नयी पहल भी शुरू की गई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए भी मैं आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।’’ उन्होंने सेमीकंडक्टर क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि जब सरकार ने इस दिशा में कदम उठाए, तो कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या भारत ऐसा कर पाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन आज पहली सेमीकंडक्टर इकाई में उत्पादन शुरू हो गया है। मुझे पूरा भरोसा है कि चिप से लेकर पोतों तक, सब कुछ यहीं आपके हाथों से बनेगा।’’ दीक्षांत समारोह में 587 पीएचडी शोधार्थियों समेत 3,000 से अधिक छात्रों को डिग्रियां दी गईं।