Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

मुंद्रा ड्रग्स केस: ईडी की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी कबीर तलवार समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को 2021 के मुंद्रा बंदरगाह ड्रग्स मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में दिल्ली में छापेमारी की। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थित लगभग पांच परिसरों को केंद्रीय एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच के दायरे में लाया है। इसमें दिल्ली स्थित व्यवसायी हरप्रीत सिंह तलवार उर्फ कबीर तलवार और कुछ अन्य लोगों के परिसर शामिल हैं।

दिल्ली में लोकप्रिय नाइट क्लब चलाने वाले तलवार को अगस्त 2022 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही गुजरात उच्च न्यायालय की ओर से जमानत दिए जाने के बाद वह हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। देश की सबसे बड़ी मादक पदार्थों की बरामदगी में से एक मामले में, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन काम करने वाली प्रवर्तन एजेंसी राजस्व खुफिया निदेशालय (डी.डी) ने सितंबर 2021 में गुजरात के कच्छ जिले स्थित मुंद्रा बंदरगाह से करीब 2,988.21 किलोग्राम अफगानी हेरोइन जब्त की थी।