Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

राजस्थान-गुजरात में फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट

राजस्थान और गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है और आने वाले हफ्ते में दोनों राज्यों में बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी अगले तीन-चार दिनों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

राजस्थान के पड़ोसी राज्य गुजरात में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान इस इलाके में तेज हवा के साथ आंधी-तूफान की भी चेतावनी दी है। गुजरात में एक जून से आठ अगस्त के बीच 481.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो मौसमी औसत से लगभग 10 फीसदी ज्यादा है।