Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

राजाखेड़ा में रसद विभाग की बड़ी छापेमारी, सवा सौ क्विंटल अवैध चावल जब्त

राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में जिला रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित चावल के गोदाम पर छापा मारा है। जिला कलेक्टर की सूचना पर जिला रसद अधिकारी मणि खींची के नेतृत्व में शमशाबाद मार्ग स्थित एक किराए के गोदाम पर यह दबिश दी गई। 

कार्रवाई के दौरान विभाग ने करीब सवा सौ क्विंटल अवैध चावल जब्त कर गोदाम को सीज कर दिया है। आशंका है कि यह चावल उत्तर प्रदेश से कालाबाजारी के जरिए लाया गया था, जिसे अन्य शहरों में भेजा जाना था। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।