Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी भारी-भरकम रिटेनिंग वॉल

मसूरी-देहरादून मार्ग एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां बेहद संवेदनशील 'पानी वाली बैंड' क्षेत्र में एक बड़ी रिटेनिंग वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। जोरदार आवाज के साथ पुश्ता ढहने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बता दें कि सितंबर 2025 की आपदा में भी यह क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था, जिससे स्थानीय लोगों में दोबारा भूस्खलन की आशंका और चिंता बढ़ गई है। नागरिकों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वन विभाग, पीडब्ल्यूडी और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मानसून से ठीक पहले हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है।