Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

JP नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती, हालत स्थिर

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। AIIMS की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नड्डा की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए कार्डियोलॉजी विभाग में रखा गया है। AIIMS के अनुसार, 13 अगस्त की शाम नड्डा को बेचैनी महसूस होने के बाद उनकी जांच की गई। डॉक्टरों ने कई टेस्ट किए, जिनमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल है।

AIIMS ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को 13 अगस्त 2026 की शाम बेचैनी की शिकायत के बाद जांच के लिए लाया गया। उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई जांच की गईं। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती किया गया है।" डॉक्टरों की टीम नड्डा के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर किसी तरह की गंभीर जानकारी सामने नहीं आई है।