Breaking News

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम     |   सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए     |   स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत     |   उपचुनाव: 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32%, रेजीनगर में 56.43% मतदान     |   दिल्ली: आकाशवाणी भवन के बाहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है     |  

J&K: श्रीनगर में आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के हब्बा कदल इलाके में मंगलवार दोपहर एक रिहायशी घर में लगी आग पर काबू पाने के दौरान दो दमकलकर्मी घायल हो गए। फायर ऑफिसर मुख्तार अहमद भट ने बताया कि आग में चार ढांचे प्रभावित हुए, जिनमें से एक ढांचा गिर गया। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में बाधा डाली, जिससे दमकलकर्मियों को काम करने में दिक्कत हुई।

भट के अनुसार, कुछ लोगों ने दमकलकर्मियों पर हमला भी किया, जिसमें दो कर्मी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राहत और बचाव कार्य में सहयोग करें। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल पर दमकल विभाग, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें मौजूद हैं। आगे की जानकारी का इंतजार है।