Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

J&K: पुलवामा के चंदहारा में बादल फटा, कई घरों को नुकसान

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के चंदहारा इलाके में बादल फटने की घटना सामने आई है। बादल फटने के बाद इलाके में अचानक तेज बारिश और पानी का बहाव बढ़ गया, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित टीमें स्थिति का जायजा लेने में जुटी हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।