Breaking News

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम     |   सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए     |   स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत     |   उपचुनाव: 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32%, रेजीनगर में 56.43% मतदान     |   दिल्ली: आकाशवाणी भवन के बाहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है     |  

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद मामले की जांच तेज, तीन जिलों में सीआईके के छापे

जम्मू कश्मीर पुलिस की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ शाखा ने आतंकवाद के एक मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को घाटी में कई जगहों पर छापे मारे। 
काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने घाटी के तीन जिलों में छापे मारे। अधिकारियों ने कहा, ‘‘श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल जिलों में छापेमारी की जा रही है।’’ ये कार्रवाई सीआईके द्वारा हाल में दर्ज किए गए आतंकवाद के एक मामले की जांच के तहत की जा रही है। अधिकारियों ने कहा, ‘‘हाल में सीआईके थाने में दर्ज आतंकवाद संबंधी एक मामले की जांच के तहत अदालत द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर छापेमारी की जा रही है।’’