Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चिली को 6-0 से हराया, नेशंस कप के फाइनल में पहुंची

FIH Nations Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए चिली को 6.0 से हराकर एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत के लिए नवनीत कौर (छठा और 13वां मिनट) और दीपिका (14वां और 18वां) ने दो दो गोल किये जबकि नेहा (32वां) और रूतुजा पिसाल (39वां) ने एक एक गोल दागा। टूर्नामेंट में भारत की ये लगातार चौथी जीत है।

प्लेयर आफ द मैच’ चुनी गई कप्तान सलीमा टेटे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत का सामना फाइनल में अमेरिका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। भारत ने शुरू ही से गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और पहले पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत के गोल की मदद से बढत बना ली।

भारत की बढत जल्दी ही दुगुनी हो गई जब बायें फ्लैंक से सलीमा ने दौड़कर नवनीत को गेंद सौंपी जिसने गोल कर दिया। ड्रैग फ्लिकर दीपिका ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके भारत की बढत 3.0 की कर दी।

दीपिका के नाम अब टूर्नामेंट में सर्वाधिक छह गोल हो गए हैं । हाफ टाइम तक 4.0 से आगे भारत ने ब्रेक के बाद भी दबदबा जारी रखा। नेहा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 5 . 0 कर दिया। रूतुजा ने रिवर्स हिट पर भारत का छठा गोल दागा।

चिली ने आखिरी क्वार्टर में कुछ मौके बनाये लेकिन भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता ने जबर्दस्त बचाव करते हुए उसे एक भी गोल नहीं करने दिया।