Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ रुद्रप्रयाग पुलिस ने महत्वपूर्ण एडवाइजरी भी जारी की है। 

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने चंद्रशिला ट्रैक को दोपहर 12 बजे के बाद पूरी तरह बंद कर दिया है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में पंक्तिबद्ध होकर ही दर्शन करें और दर्शन के तुरंत बाद लौट जाएं, ताकि अनावश्यक भीड़ न जमा हो। पुलिस ने सभी यात्रियों से सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पालन करने को कहा है।