Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

दिल्ली-NCR में भारी बारिश का कहर, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, ट्रैफिक जाम की स्थिति

दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में लगातार भारी बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक धीमा हो गया। इससे सुबह के वक्त लोगों को आने-जाने में मशक्कत करनी पड़ी। हरियाणा के फरीदाबाद में कई सड़कें पानी में डूबी दिखीं। लोगों का कहना है कि शहर में थोड़ी सी भी बारिश होने पर ऐसी स्थिति आम बात हो गई है। हरियाणा के गुरुग्राम में भी कई जगहों पर जल-जमाव और भारी ट्रैफिक जाम की तस्वीरें दिखीं।

हालात को देखते हुए पुलिस ने एडवायजरी जारी की, जिसमें कॉर्पोरेट कंपनियों और प्राइवेट संस्थानों से कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' यानी घर से काम करने की इजाजत देने को कहा गया। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि वे निजी गाड़ियों का इस्तेमाल करने से बचें और जहां तक हो सके, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है और कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए गुरुवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।