Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

तमिलनाडु में दिल दहला देने वाली वारदात, अस्पताल में भर्ती पत्नी की पती ने की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली (त्रिची) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 36 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। वह अपने पति संतोष कुमार उर्फ मूर्ति (40) के साथ तिरुचिरापल्ली के थीरन नगर में रहती थीं। दंपति के एक बेटा और एक बेटी हैं। संतोष कुमार शहर के मिलगुपरई इलाके में एक बिरयानी की दुकान पर काम करता था।

पुलिस ने बताया कि कविता रोज अपने पति के लिए उसके काम की जगह पर दोपहर का खाना लेकर जाती थीं। लेकिन मंगलवार को वह खाना लेकर नहीं पहुंचीं और इसकी जानकारी भी नहीं दी। इसी बात से नाराज होकर संतोष कुमार शाम को घर पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

हमले के बाद संतोष कुमार ने अपनी सास को फोन कर बताया कि उसने कविता पर चाकू से हमला कर दिया है। इसके बाद उसने फोन काट दिया।कविता की मां तुरंत घर पहुंचीं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात संतोष कुमार अस्पताल पहुंचा। कविता को लगा कि वह उनका हालचाल जानने आया है। लेकिन आरोपी ने कथित तौर पर "क्या तुम अभी भी जिंदा हो?" कहते हुए छिपाकर लाए गए धारदार हथियार से उनके पेट पर कई बार हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण कविता की अस्पताल में ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।