Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में राम नाम संकीर्तन से गूंजा हाथोज धाम, निकली नृसिंह भगवान की भव्य शोभायात्रा

हाथोज धाम स्थित श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज के सान्निध्य में हुए इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में गुरु कृपा सत्संग मंडल, जयपुर की ओर से श्रीराम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन और राम नाम के जयघोष से पूरा हाथोज धाम भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में हिस्सा लिया।

gvBVdfbvc

इसके बाद भगवान नृसिंह की भव्य झांकी और शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा हाथोज धाम मंदिर से शुरू होकर हाथोज के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में बैंड, सुंदर झांकियां और धार्मिक ध्वज आकर्षण का केंद्र रहे। रास्ते में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई जगह लोगों ने आरती भी की।

bDBVFxc

महोत्सव के दौरान भंडारा भी लगाया गया। इसमें संतों और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस मौके पर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि गुरु की कृपा से ही जीवन में ज्ञान और भक्ति का मार्ग मिलता है। उन्होंने कहा कि राम नाम संकीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम हमारी सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म, संस्कार, सेवा और एकता की भावना मजबूत होती है।

bdafbvzvz

कार्यक्रम में स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज, महंत महावीर जती महाराज, महंत मनोहरशरण दास महाराज, महंत राजाराम दास महाराज, महंत अयोध्यादास महाराज, महंत कालिदास महाराज, महामंडलेश्वर सियाराम दास महाराज, रामसेवक दास महाराज, विष्णु दास नागा महाराज सहित बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

bdBVX