Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

स्वतंत्रता के बाद पहली बार लाल किले पर पहली बार गूंजा 'वंदे मातरम'

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया, जिसने इस ऐतिहासिक स्थल पर एक नया अध्याय जोड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार है, जब 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम्’ की गूंज सुनाई दी। लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हर हृदय वंदे मातरम् की लय के साथ धड़क रहा है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है।” पीएम मोदी ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक दिन है। आजादी के बाद यह पहली बार है, जब लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम्’ गूंजा है। आज इस समारोह में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति के लिए भी यह एक ऐतिहासिक क्षण है। आजादी के बाद पहली बार 15 अगस्त को लाल किले पर ‘वंदे मातरम्’ की गूंज सुनाई दे रही है।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ हर हृदय में गूंज रहा है, जबकि तिरंगा हर घर पर लहरा रहा है और हर मन में बस रहा है। उन्होंने कहा, “आज हम सभी 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आज हर हृदय में ‘वंदे मातरम्’ का जयघोष गूंज रहा है। आज हर घर में तिरंगा लहरा रहा है और हर मन में तिरंगा बसा हुआ है। देश नए संकल्पों को अपनाते हुए उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ रहा है।” प्रधानमंत्री मोदी के लाल किले की प्राचीर से संबोधन के बाद राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेट और ‘मेरा भारत’ (My Bharat) के स्वयंसेवक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन करेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह में सेना, नौसेना और वायुसेना के 2,500 बालक एवं बालिका कैडेट तथा ‘मेरा भारत’ के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।