Breaking News

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम     |   सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए     |   स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत     |   उपचुनाव: 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32%, रेजीनगर में 56.43% मतदान     |   दिल्ली: आकाशवाणी भवन के बाहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है     |  

आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक जारी, संजय दत्त की फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज

अभिनेता संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर गुरुवार को जारी कर दिया गया। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया। पोस्टर में संजय दत्त गंभीर और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, जहां उन्हें एक बड़े प्रश्नचिह्न के भीतर दिखाया गया है। डार्क टोन और आग जैसी विजुअल्स से सजे इस पोस्टर में रहस्य और गहराई का एहसास मिलता है। पोस्टर पर लिखी टैगलाइन “The Question India Never Stopped Asking” फिल्म की थीम की ओर इशारा करती है।

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का निर्माण निखिल नंदा, धनराज नाथवानी और संजय दत्त कर रहे हैं। इसे निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स और नीम ट्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में संजय दत्त के साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीति चंद्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गौरतलब है कि संजय दत्त हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम की भूमिका निभाई है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ साल 2025 की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है।