Breaking News

India vs Japan: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   पहाड़गंज: स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, चार गिरफ्तार     |   जमुई बदसलूकी मामला: फरार नंदन यादव एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया     |   पंजाब पुलिस ने 'बिना यूनिफॉर्म' वाली वायरल एडवाइज़री को गलत बताया।     |   दिल्ली: एक लाख की फेक करंसी बरामद, बिहार के 2 लोग गिरफ्तार     |  

फर्रुखाबाद: खतरे के निशान से ऊपर गंगा का जलस्तर, 100 के ज्यादा गांव प्रभावित, मची तबाही

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यह जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक है और यहां 100 से ज्यादा गांवों पर असर दिख रहा है। नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान से ऊपर चला गया, जिससे कई बस्तियां पानी में डूब गईं और लोगों के लिए आना-जाना मुश्किल हो गया।

निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरने की वजह से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है और वे जरूरी सामान और चिकित्सा सहायता पाने के लिए नावों का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन ने नदी के किनारों पर निगरानी बढ़ा दी है। वहीं एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित गांवों में खाना और दूसरी जरूरी चीजें पहुंचा रही हैं। लेकिन बाढ़ का पानी बढ़ने से परेशान लोगों के लिए, राहत का सामान ही काफी नहीं है। कई लोग अब सुरक्षित ठिकाने की तलाश कर रहे हैं क्योंकि पानी उनके घरों में घुसता जा रहा है।

प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में किसानों को मुआवजा दिया है, पशुओं के लिए चारा बांटा है, पशुओं का टीकाकरण किया है और मेडिकल कैंप भी लगाए हैं। गंगा नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में राहत और बचाव दल अलर्ट पर हैं और बाढ़ के हालात के बीच परिवारों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।