Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

दिल्ली में साइबर ठगी से जुड़े 67 करोड़ रुपये के मामले में बैंक मैनेजर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले में नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डिप्टी मैनेजर पवित्र कुमार बिस्वाल (42) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बैंक में एक ऐसा खाता खोला गया था जिसका इस्तेमाल देशभर में हुई साइबर ठगी की रकम को जमा करने और आगे भेजने के लिए किया जा रहा था। इस खाते में करीब 67.92 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ था।

जांच में पता चला कि यह खाता 'महाकाल एंटरप्राइजेज' के नाम पर खोला गया था। लेकिन जिस व्यक्ति शैलेन्द्र कुमार यादव के नाम पर खाता खोला गया, उसने कहा कि उसने कभी यह खाता नहीं खुलवाया और न ही बैंक जाकर कोई दस्तावेज जमा किए। पुलिस का कहना है कि शैलेन्द्र यादव की जानकारी के बिना उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर खाता खोला गया था।

जांच के दौरान सामने आया कि खाते को मंजूरी देने की जिम्मेदारी डिप्टी मैनेजर पवित्र कुमार बिस्वाल की थी। पूछताछ में उसने माना कि उसने न तो कंपनी का सही तरीके से सत्यापन किया और न ही दिए गए पते की जांच की। पुलिस के अनुसार, इस खाते का लिंक देशभर में दर्ज 159 साइबर ठगी की शिकायतों से मिला है। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस पूरे साइबर फ्रॉड नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।