Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

डिंपल यादव आज भरेंगी नामांकन, मैनपुरी में होगा मेगा शो

डिंपल यादव मंगलवार 16 अप्रैल को मैनपुरी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. इस दौरान उनके पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि डिंपल के नामांकन में भारी भीड़ जुटने जा रही है. पूरे उत्तर प्रदेश से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मैनपुरी पहुंचेंगे. खबर है कि यहां एक मेगा शो का भी आयोजन किया जाएगा.