Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

MP: जलस्तर बढ़ने की वजह से गायब हुआ धुआंधार झरना, पर्यटकों से दूर रहने की अपील

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। जबलपुर के निकट भेड़ाघाट में जलस्तर बढ़ने के कारण प्रसिद्ध धुंआधार झरना "गायब" हो गया है।

नर्मदा घाटी में प्रसिद्ध संगमरमर की चट्टानों से थोड़ी दूरी पर स्थित धुंआधार झरना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। हालांकि पानी का जलस्तर बढ़ने से ये झरना लगभग गायब ही हो गया है।

कर्मचारी पर्यटकों को नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की लगातार अपील कर रहे हैं। धुंआधार झरने के पास के दुकानदारों को वहां से हटने के लिए कहा गया है।