Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

दिल्ली में स्कूटी चुराकर डिलीवरी बॉय को किराये पर देता था शातिर चोर, 6 चोरी की स्कूटी बरामद

दिल्ली पुलिस ने एक 26 वर्षीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जो स्कूटी चोरी कर उन्हें स्विगी, जोमैटो और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले डिलीवरी बॉय को किराये पर देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 चोरी की स्कूटियां, एक चोरी का मोबाइल, डेबिट कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुंदर वरजानी के रूप में हुई है, जो उत्तर-पश्चिम दिल्ली का रहने वाला है। उसे 15 जुलाई को इंदिरा विकास कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया।

आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने चोरी हुई टीवीएस जुपिटर स्कूटी की तलाश के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और NATGRID की मदद से आरोपी का पता लगाया। जैसे ही वह चोरी की स्कूटी खोलने पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली और हरियाणा से कई स्कूटियां चोरी करने की बात कबूल की।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्कूटी चोरी करने के बाद उसमें रखा मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड भी ले जाता था। मोबाइल का पासवर्ड तोड़कर वह बैंकिंग ऐप्स तक पहुंच जाता और ऑनलाइन लेनदेन कर पैसे निकाल लेता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इस तरीके से करीब 95 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की। अब पुलिस पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनसान जगहों, रेलवे स्टेशन और रिहायशी इलाकों में खड़ी स्कूटियों को निशाना बनाता था। चोरी के बाद वह स्कूटियों को छिपाकर डिलीवरी बॉय को किराये पर देकर अवैध कमाई करता था। इस गिरफ्तारी से दिल्ली और हरियाणा के 6 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भी भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी 2023 में चोरी का सामान रखने का मामला दर्ज है। मामले की आगे की जांच जारी है।