मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुरुवार को कोच्चि पहुंचे, जहां वे पूर्व में जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। वो आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। कुमार ने कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पत्रकारों से मलयालम में बात की।
उन्होंने कहा, “हम 22 साल के अंतराल के बाद कोच्चि लौट रहे हैं। मैं अगले दो दिन यहीं रहूंगा।” कार्यक्रम के अनुसार, कुमार बृहस्पतिवार शाम को कोच्चि शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे और बाद में रात तक एक होटल में बैठक करेंगे।
वह शुक्रवार सुबह गोश्री बोलगट्टी ब्रिज पर युवा मतदाताओं से बातचीत करेंगे और मतदाता जागरूकता अभियान में भाग लेंगे। बाद में, वे शाम तक होटल में बैठकों में भाग लेने से पहले मरीन ड्राइव वॉकवे, रेनबो ब्रिज और चिल्ड्रन पार्क का दौरा करेंगे। इसके बाद वह रात में म्यूजिकल वॉकवे और चीनावाला ब्रिज जाएंगे। शनिवार सुबह वे कोच्चि में आगे की बैठकों में शामिल होने से पहले चेराई बीच जाएंगे।
कुमार ने जून 2001 से जुलाई 2004 तक एर्णाकुलम जिले के जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया, जिसके दौरान गोश्री पुल और मरीन ड्राइव के नवीनीकरण सहित कई विकास परियोजनाएं चलाई गईं। केरल कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी, कुमार ने केंद्र में जाने से पहले राज्य में विभिन्न पदों पर कार्य किया और पिछले साल उन्हें भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद का दायित्व सौंपा गया।
चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए कोच्चि पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार
You may also like
मई 2026 में सामान्य से ज्यादा बारिश के आसार, कुछ इलाकों में हीटवेव का खतरा: IMD.
जबलपुर हादसे में पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप, कहा-"अलर्ट के बावजूद....
अप्रैल में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 31 प्रतिशत बढ़ी, यूनिट्स बढ़कर 113164 हुई.
जम्मू में पुल का हिस्सा गिरा, मलबे में दबे मजदूर, रेस्क्यू जारी.