Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली IED विस्फोट, एक डीआरजी जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के फटने से छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए। ये विस्फोट सुबह इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में उस समय हुआ जब राज्य पुलिस की एक इकाई, डीआरजी की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। विस्फोट में डीआरजी जवान दिनेश नाग शहीद हो गए और तीन अन्य जवान घायल हो गए। घायल जवानों का प्रारंभिक उपचार किया गया और उन्हें जंगल से बाहर निकाला जा रहा है। रविवार को शुरू किए गए इस अभियान से जुड़ी अधिक जानकारी बाद में साझा की जाएगी।