Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

रामपुर में महिला जज के उत्पीड़न का मामला, अब पहुंचा मानवाधिकार आयोग

प्रदेश की एक महिला जज के उत्पीड़न का मामला मानवाधिकार आयोग में पहुंच गया है। रामपुर के आरटीआइ कार्यकर्ता दानिश खान ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है, जिसे आयोग ने दर्ज कर लिया है। दानिश डीके फांउडेशन आफ फ्रीडम एंड जस्टिस नाम से संस्था चलाते हैं। अपनी संस्था की ओर से ही उन्होंने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है। उनका कहना है कि न्याय करने वालों को ही न्याय न मिलना देश के लिए दुर्भाग्य की बात है। उनकी संस्था महिला जज को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ेगी।

प्रदेश के एक जिले में तैनात महिला जज ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया डी वाई चंद्रचूर्ण को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। उनका यह पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। पत्र में महिला जज ने एक जिला जज पर यौन उत्पीड़न करने और अपमानजनक बर्ताव करने के आरोप लगाते हुए इच्छा मृत्यु की मांग की है।