Breaking News

India vs Japan: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   पहाड़गंज: स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, चार गिरफ्तार     |   जमुई बदसलूकी मामला: फरार नंदन यादव एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया     |   पंजाब पुलिस ने 'बिना यूनिफॉर्म' वाली वायरल एडवाइज़री को गलत बताया।     |   दिल्ली: एक लाख की फेक करंसी बरामद, बिहार के 2 लोग गिरफ्तार     |  

जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की और उसके पुरुष साथी से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव मंगलवार को टाउन थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। यह कार्रवाई उस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई, जिसमें कथित तौर पर कुछ युवकों का समूह नाबालिग लड़की और उसके साथी के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी करता नजर आ रहा था।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चौधरी ने बताया कि पुलिस सभी आरोपियों की पहचान कर रही है।  बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई की है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने घटना को बेहद गंभीर और शर्मनाक बताया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने बताया कि मामले में वीडियो जारी करने वाले व्यक्ति समेत करीब 120 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।

इससे पहले एडीजी (कानून-व्यवस्था) केएस अनुपम ने बताया था कि घटना 19 सितंबर को हुई थी। उनके मुताबिक, नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ जमुई में फोटो खिंचवाने गई थी। इसी दौरान कुछ नाबालिग छात्र और युवक वहां पहुंचे और लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस लड़की के घर पहुंची और उसका बयान दर्ज किया। इसके बाद जमुई पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा। पुलिस को दो अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी भी मिली है। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।