Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन; तैयारियों का ले रहे हैं जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। वह 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैं। सीएम का लगभग साढ़े चार घंटे का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 11.30 बजे रामकथा पार्क में उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। 11.45 बजे उन्होंने हनुमानगढ़ी दर्शन किए, 11.50 बजे रामलला का दर्शन व पूजन करने के बाद वह दोपहर 12 बजे निर्माणाधीन राममंदिर का अवलोकन कर रहे हैं।

पिछले दिनों वह एयरपोर्ट का निरीक्षण करने केंद्रीय मंत्रियों के साथ भी आये थे। एक माह में एयरपोर्ट का यह उनका दूसरा निरीक्षण है। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
दोपहर 1.30 बजे वह आयुक्त सभागार में विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। सर्किट हाउस में 3.05 बजे संत-महंतों से मिलेंगे। सायं 4.05 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनऊ के लिए उनका हेलीकाप्टर उड़ेगा।

सीएम योगी के दौरे से पहले नगर आयुक्त विशाल सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव की अध्यक्षता में अयोध्या विजन की बैठक हुई। जिसमें प्रमुख कार्यों को 30 दिसंबर तक पूर्ण करने का निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिया गया। अयोध्या विजन की परियोजनाओं से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के इंजीनियर व अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया।