Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

सावन के पहले दिन काशी पहुंचे CM योगी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में की विशेष पूजा-अर्चना

पवित्र सावन मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फूल-माला अर्पित की और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा की. पूजा के दौरान मंदिर के पुजारी भी मौजूद रहे. योगी आदित्यनाथ ने शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल और अन्य सामग्री चढ़ाकर आरती भी की. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र श्रावण मास के पहले दिन बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाया. उन्होंने गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन किया और राज्य की उन्नति की कामना की. वहीं, पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रशासन और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सावन के दौरान वाराणसी आने वाले शिवभक्तों और कांवड़ियों को दर्शन में कोई असुविधा न हो.

बता दें कि सावन मास हिंदू धर्म में भगवान शिव की विशेष आराधना का महीना माना जाता है. इस अवसर पर पूरे प्रदेश में भक्त शिवालयों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ये दौरा सावन की शुरुआत पर धार्मिक आस्था को समर्पित माना जा रहा है. मुख्यमंत्री अक्सर यहां पहुंचकर पूजा करते रहे हैं. इस बार सावन के पहले दिन उनकी उपस्थिति ने भक्तों में उत्साह बढ़ाया है.