Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

CM रेखा गुप्ता कल छात्राओं को देंगी ‘विद्या वाहिनी’ साइकिलें, एक माह में 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगा लाभ

दिल्ली सरकार छात्राओं की शिक्षा को अधिक सुलभ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को ईस्ट विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 9 की छात्राओं को ‘विद्या वाहिनी’ योजना के तहत साइकिल वितरित करेंगी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पहले चरण के तहत 3,000 छात्राओं को साइकिलें प्रदान करेंगी। इसके बाद अगले एक महीने के भीतर दिल्ली की कुल 1.40 लाख छात्राओं को चरणबद्ध तरीके से ‘विद्या वाहिनी’ साइकिलें वितरित की जाएंगी।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के लिए स्कूल तक पहुंच को आसान बनाना, उनकी नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाना है। सरकार का मानना है कि परिवहन की सुविधा मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी और उनकी शिक्षा जारी रखने में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि कोई भी बेटी केवल दूरी, संसाधनों की कमी या परिवहन संबंधी परेशानी के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ‘विद्या वाहिनी’ केवल एक साइकिल नहीं, बल्कि दिल्ली की बेटियों के सपनों, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की सवारी है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि दिल्ली की हर बेटी बिना किसी डर के स्कूल पहुंचे, बेहतर शिक्षा हासिल करे और अपने जीवन के हर लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़े।