Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

PM मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाकर फंसीं बंगाली एक्ट्रेस, श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ केस दर्ज

बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। कोलकाता पुलिस ने रविवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि उन्होंने 24 जुलाई को आयोजित एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक और मानहानिकारक कैरिकेचर प्रदर्शित किए थे। कोलकाता पुलिस के अनुसार, यह मामला रविवार को आनंदपुर पुलिस स्टेशन में केया घोष की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया, “26 जुलाई को आनंदपुर थाने में केया घोष की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि श्रीलेखा मित्रा ने 24 जुलाई को सियालदह से धर्मतला के बीच आयोजित एक सार्वजनिक रैली के दौरान भारत के प्रधानमंत्री के आपत्तिजनक, मानहानिकारक और अपमानजनक कैरिकेचर प्रदर्शित किए।” पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आनंदपुर थाना केस नंबर 302, दिनांक 26.07.2026 के तहत BNS की धारा 352/353(2)/356(3) में मामला दर्ज किया गया है। कोलकाता पुलिस ने आगे कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।