Breaking News

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम     |   सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए     |   स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत     |   उपचुनाव: 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32%, रेजीनगर में 56.43% मतदान     |   दिल्ली: आकाशवाणी भवन के बाहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है     |  

बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार आज दाखिल करेंगी नामांकन, कांग्रेस भी उतारेगी उम्मीदवार

बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए राज्य की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, साथ ही एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद रहेंगे. इस मौके पर एनसीपी (अजीत गुट) कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं करेगा. 

23 अप्रैल को महाराष्ट्र की 2 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होगा, जिसमें बारामती और अहिल्यानगर की राहुरी सीट शामिल है. राहुरी सीट से बीजेपी के विधायक शिवाजी कर्डिले का पिछले दिनों निधन हुआ था. बीजेपी ने राहुरी सीट से मरहूम विधायक के बेटे अक्षय कर्डिले को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी बारामती और राहुरी विधानसभा उपचुनाव निर्विरोध कराना चाहती है, इसके लिए प्रयास भी जारी हैं.

बीजेपी दोनों विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को निर्विरोध कराना चाहती है, लेकिन उसके प्रयासों को कांग्रेस ने झटका दे दिया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कह दिया है कि दोनों विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी, जिसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने ग्रीन सिग्नल दे दिया है.

कांग्रेस ने महाविकास अघाड़ी के दोनों दलों को विश्वास में लिए बिना ही अपनी दावेदारी घोषित कर दी है. बारामती में नामांकन दाखिल करने की शुरुआत हो चुकी है. अब तक 3 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है. नामांकन दाखिल करने वाले तीनों प्रत्याशी पुणे जिले या बारामती के रहने वाले नहीं हैं. राहुरी और बारामती विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती 4 मई को होगी.