Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

दिल्ली-NCR में हीटवेव अलर्ट के बीच राहत की उम्मीद, मौसम बदलेगा मिजाज

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हालांकि गर्मी के बीच राहत की खबर भी है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। 31 मई तक रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया गया है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में लंबे समय तक रहने से बचने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। वहीं बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए सतर्क रहने की भी अपील की गई है।