Breaking News

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम     |   सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए     |   स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत     |   उपचुनाव: 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32%, रेजीनगर में 56.43% मतदान     |   दिल्ली: आकाशवाणी भवन के बाहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है     |  

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से दिया इस्तीफा

एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन जब तक उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं मिल जाता तब तक वे कंपनी के साथ बने रहेंगे। यह घटनाक्रम ऐसे समय में समय में सामने आया है, जब एयरलाइन को परिचालन संबंधी बाधाओं, बढ़ती लागत और इस वर्ष संभावित रिकॉर्ड घाटे का सामना करना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते हुई बोर्ड की बैठक में विल्सन का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। 

कैंपबेल का पांच साल का कार्यकाल अगले साल सितंबर में समाप्त होने वाला था। फिलहाल एअर इंडिया ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। विल्सन के अपने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद आगे काम न करने की इच्छा जाहिर की थी और इसके बाद जनवरी में ही उनके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हो गई थी। उन्होंने सितंबर 2022 में एअर इंडिया जॉइन की थी। 

इस घटनाक्रम से जुड़े एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि एअर इंडिया उम्मीदवारों के साथ बातचीत के उन्नत चरण में है और इस संबंध में अगले सप्ताह एक अहम बैठक निर्धारित है। हालांकि, जब उनसे संभावित उम्मीदवारों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “वे सभी फुल-सर्विस कैरियर के CEO हैं। इस चरण पर किसी का नाम लेना सही नहीं होगा।”