Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

NETWORK-10 के मंच पर आध्यात्मिक 'महाकुंभ', जयपुर में भव्य 'संत संसद 2026'

जयपुर: टीवी इतिहास में पहली बार एक ऐसा मंच तैयार किया गया है, जहां सोच भी अलग है और जज़्बा भी। “मंच एक, संत अनेक” की भावना के साथ कई धर्मों के ध्वजवाहक एक साथ जुट रहे हैं। “हम एक हैं” के संदेश को केंद्र में रखते हुए Network10 न्यूज़ चैनल एक बार फिर अपने खास कार्यक्रम “संत संसद” का आयोजन कर रहा है।

29 मार्च 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर इस भव्य आयोजन का साक्षी बन रही है। इस खास कॉन्क्लेव में देशभर से संत-महात्मा, आध्यात्मिक गुरु और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि एक मंच पर एकत्रित हो रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक चर्चा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता जैसे अहम मुद्दों पर भी मंथन करना है।

ghhn

“संत संसद” के इस मंच पर अलग-अलग विचारधाराओं के बावजूद एकता का संदेश दिया जाएगा। “हम एक हैं” के नारे के साथ यह आयोजन समाज में सद्भाव, भाईचारा और आपसी समझ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। Network10 न्यूज़ चैनल का यह प्रयास दर्शकों के लिए भी खास होने वाला है, जहां उन्हें देश के प्रमुख संतों और धर्मगुरुओं के विचार एक साथ सुनने और समझने का अवसर मिलेगा।

इस कार्यक्रम के जरिए चैनल एक बार फिर सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को दर्शा रहा है।जयपुर में आयोजित हो रहा यह “संत संसद” कॉन्क्लेव न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह देश में एकता और समरसता का संदेश देने वाला एक बड़ा मंच भी साबित हो सकता है।