Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 1.1 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, यात्री गिरफ्तार

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 4 अप्रैल को कस्टम अधिकारियों ने एक भारतीय पुरुष यात्री को संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोक लिया। यह यात्री बैंकॉक (डॉन मुएंग) से वियेतजेट एयरलाइंस की फ्लाइट VZ-750 से रात 10:55 बजे पहुंचा था। कस्टम अधिकारी ने बताया, “हैंड बैगेज की गहन जांच के दौरान चार वैक्यूम-सील पैकेट बरामद हुए, जिनमें हरे रंग का पदार्थ था। जांच में यह हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) पाया गया, जिसका वजन 1.107 किलोग्राम है।”

बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। इससे पहले, एक महीने पहले बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां कस्टम अधिकारियों ने करीब 6.5 करोड़ रुपये मूल्य की 18.6 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया था। यह बरामदगी बैंकॉक से आए दो यात्रियों के मामलों में हुई थी।

संदेह के आधार पर दोनों यात्रियों के सामान की जांच की गई, जिसमें बैग के अंदर छिपाकर रखा गया मादक पदार्थ मिला। अधिकारियों के अनुसार, यह ड्रग्स बैंकॉक से तस्करी कर लाया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा, हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक ब्राजीलियाई नागरिक से 4.776 किलोग्राम कोकीन जब्त की थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 23.88 करोड़ रुपये बताई गई है। एनसीबी के अनुसार, आरोपी साओ पाउलो से दोहा के रास्ते बेंगलुरु पहुंचा था। जांच के दौरान अधिकारियों को उसके चेक-इन बैगेज में चार मॉडिफाइड हैंडबैग मिले, जिनमें छिपे खानों में कोकीन मिश्रित कपड़ा रखा गया था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।