Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

छत्तीसगढ़ को मेडिकल टूरिज़्म बनाने की तैयारी में सीएम साय, 200 एकड़ में बनेगी मेडिसिटी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ को मेडिकल टूरिज़्म का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की नया रायपुर में मेडिसिटी बनाने की तैयारी है, जो 200 एकड़ में बनकर तैयार होगी। इसके अलावा प्रदेश में मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा मजबूत करने की दिशा में बड़े पैमाने पर काम किया। जिसका नतीजा है कि प्रदेश में 16 मेंडिकल कॉलेज, 30 ज़िला अस्पताल, 195 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 788 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं को सुधारा जा रहा है। राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा, इसे मेडिकल टूरिज्म का हब बनाने में और मदद कर रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार के प्रोत्साहन से श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल जैसे निजी अस्पतालों में मरीजों का मुफ्त इलाज हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में पहले से ही कई निजी अस्पताल मेडिकल टूरिज़्म का हब बन चुके हैं। जहां देश-दुनिया के मरीज बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। तो वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दृढ़ संकल्प के साथ इसे और आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।