Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

मुंबई के वडाला में इमारत का हिस्सा ढहा, मेडिकल स्टोर पर गिरने से तीन लोग घायल

मुंबई के वडाला (पूर्व) इलाके में मंगलवार सुबह एक इमारत का पहला मंजिल (फर्स्ट फ्लोर) का हिस्सा ढह गया। यह हिस्सा नीचे स्थित एक मेडिकल स्टोर पर गिरा, जिससे तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। यह हादसा शांति नगर में विद्यानगर कॉलेज के पीछे स्थित सम्राट मेडिकल के पास हुआ। घटना की जानकारी सुबह 11:32 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड को दी गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को निजी वाहन से पास के दीपांश क्लिनिक पहुंचाया। घायलों की पहचान खुशबू खान (27), आशीष सिंह (40) और सुनील यादव (30) के रूप में हुई है। तीनों को मामूली चोटें आईं और इलाज के बाद उसी दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB), बीएमसी, स्थानीय पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने शहर और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 6 जुलाई को मानखुर्द में इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कुर्ला में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई थी। बीएमसी के अनुसार, हाल के दिनों में शहर में पेड़ गिरने और दीवार या मकान ढहने की सैकड़ों शिकायतें दर्ज की गई हैं।